Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : 40वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव पर बालाजी मंदिर में ध्वजा आरोग्यम व कई अनुष्ठान संपन्न

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे क्षेत्र के पंचमोड़ के पास स्थित भगवान बालाजी मंदिर में 40वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव के तहत सोमवार को कल्याण से पूर्व कई अनुष्ठान किए गए. इस अवसर पर सुप्रभातम के बाद नदाशवरम, तोमल सेवा, विशेष सहस्त्रनाम, पुण्यवचन, चक्र स्नानम व ध्वजा आरोग्यम किया गया. ध्वजा आरोग्यम की पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इसके बाद महापूर्णाहुति की गई. इस दौरान मंत्रोचारण व भगवान गोविंदा की जयकारों से आसपास माहौल भक्तिमय हो उठा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-encroachment-removed-from-railway-land-in-bagbeda-amid-protests/">जमशेदपुर

: विरोध के बीच बागबेड़ा में रेलवे की जमीन से हटा अतिक्रमण

शाम में कराया जाएगा कल्याणम

[caption id="attachment_637812" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bala-ji-mandir-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बालाजी मंदिर में पूर्णाहुति संपन्न कराते आंध्र प्रदेश के पुजारी.[/caption]

 

इसके बाद कुम्भयात्रा, महासंप्रोक्षना, अक्षातारोपम, ब्रह्माघोष, आशीर्वचन महाआरती, अर्चकासंमानम यजमान आशीर्वाद के बाद दोपहर में प्रसाद का वितरण किया गया. शाम छह बजे से कल्याणम विधि विधान के साथ कराया जाएगा. इस अवसर पर आंध्र प्रदेश से पहुंचे पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान कराया. मौके पर केकेटी राव सत्यनारायण, एमके राव, वीवी आरमूर्ति समेत समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rehabilitation-work-affected-due-to-lack-of-funds-displaced-are-circling-the-office/">आदित्यपुर

: फंड के अभाव में पुनर्वास कार्य प्रभावित, कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं विस्थापित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही