Search

 
 
 

Chakradharpur: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने नदी स्नान कर किया दान पुण्य

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के नदी तालाबों में लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया.

सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, चाय, पानी, भोजन की व्‍यवस्‍था की

[caption id="attachment_977617" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/15-ckp-snan-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="269" /> पुरानी बस्ती स्थित छठ नदी घाट के बाहर लोगों के बीच भोजन वितरण करते सामाजिक संगठन से जुड़े लोग.[/caption] इस अवसर पर चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी छठ घाट, थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने नदी स्नान किया. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना व दान-पुण्य किया. यहां शहर के कई सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, चाय, पानी, भोजन की भी व्यवस्था करायी गई थी. इसके अलावे बलिया घाट, बोड़दा पुल, पंप रोड, दंदासाई वार्ड संख्या पांच स्थित नदी समेत शहर के अन्य नदी घाटों पर महिला-पुरुषों ने नदी स्नान किया. पुरानी बस्ती स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

केले के तने से बने नाव में दीया रखकर नदी में प्रवाहित किया

वहीं ओड़िया समाज के लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा पर परंपरा के अनुसार नदी में केले के पेड़ से बने नाव में पान, सुपारी, पैसे, अगरबत्ती और दीया रखकर जल में प्रवाहित किया. पुरानीबस्ती की युवतियों ने घरों के आगे आकर्षक रंगोली बनाई. इस मौके पर मुख्य रूप से माता पाउड़ी मंदिर समिति, झुमका मोहल्ला छठ पूजा समिति समेत अन्य संगठनों ने छठ नदी घाट व रास्ते में कई जगहों पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को नाश्ता प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/teaser-of-the-film-agni-released-the-story-is-full-of-struggles-of-the-fire-brigade/">फिल्म

“अग्नि” का टीजर हुआ रिलीज, फायर ब्रिगेड के संघर्षों से भरी है कहानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही