Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालायों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सावन की दूसरी सोमवारी पर चक्रधरपुर के शिवालायों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे और कतारबद्ध होकर उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक किया. वहीं, चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोग गोईलकेरा के महादेवशाल धाम में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. शिवालयों में शिव भजनों से सोमवार को आसपास का क्षेत्र भक्तिमयी हो उठा. इस अवसर पर कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. [caption id="attachment_368359" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/shiv-mandir-ckp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर की चंद्री स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-rcc-culvert-near-sahu-tola-hari-temple-broken-accident-is-happening/">बंदगांव

: साहू टोला हरि मंदिर के समीप का आरसीसी पुलिया टूटा, हो रही है दुर्घटना

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का किया गया वितरण 

चक्रधरपुर की जरकी शिव मंदिर, चन्द्री शिव मंदिर, देवगांव स्थित देवेश्वर शिव मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, आरई कॉलोनी शिव मंदिर, इतवारी बाजार शिव मंदिर, पंडित हाता शिव मंदिर, टाऊन काली स्थित शिव मंदिर, श्मशान काली स्थित शिव मंदिर, संतोषी मंदिर स्थित शिव मंदिर, पुरानी बस्ती शिव मंदिर में लोगों की भीड़ देखने को मिली. जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. कई पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rpf-police-caught-boy-stealing-mobile-from-saranda-passenger-train/">मनोहरपुर

: सारंडा पैसेंजर ट्रेन से मोबाइल चोरी करते युवक को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ा
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही