Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया से बचाव की दी गई जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई. इस जागरुकता रैली में मुख्य रूप से अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, मलेरिया इंस्पेक्टर रामाधार साव, अस्पताल के सीनियर एएनएम कुमारी इंदिरा के अलावे एएनएम, सहिया व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए. जागरुकता रैली अनुमंडल अस्पताल से निकलकर रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के चेकनाका होते हुए पवन चौक पहुंची, इसके बाद यहां से वापस अनुमंडल अस्पताल सभी लौट गए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-water-tower-of-marangponga-and-dikuponga-was-gifted-with-corruption/">किरीबुरू

: मारंगपोंगा व दीकुपोंगा का जलमीनार चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

घर के आसपास साफ-सफाई बरतने के लिए कहा गया

इस दौरान सभी हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे हुए बैनर, तख्तियां लिए हुए चल रहे थे.अनुमंडल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने स्वास्थ्यकर्मियों को मलेरिया के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों के प्रभाव को रोकना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने घर व घर के आस-पास जलजमाव रोकने, समय पर कूलर का पानी बदलने, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में घरों के आसपास साफ-सफाई बरतने, सोने के दौरान मच्छरदानी का प्रयोग करने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है तो अवश्य रूप से अनुमंडल अस्पताल में मलेरिया की जांच कराएं, यहां निशुल्क रूप से जांच कर दवाई दी जाती है. इस मौके पर अस्पताल के मलेरिया इंस्पेक्टर रामाधार साव ने भी मलेरिया से बचाव संबंधित कई जानकारियां दी. इस मौके पर अस्पताल के अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribute-being-paid-to-ganga-narayan-singh-the-megastar-of-bhumij-rebellion-on-his-birth-anniversary/">चांडिल

: जयंती पर भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह को दी जा रही श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही