Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरि की हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में चक्रधरपुर के सिमीदिरी पंचायत स्थित चोंगासाई गांव निवासी 33 वर्षीय मो. फिरोज फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी दल का गठन कर बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं. छापेमारी दल में चक्रधरपुर थाना के एसआई विवेक पाल, विश्वनाथ किस्कू, सुरेंद्र कुमार व अन्य जवान शामिल थे. थाना प्रभारी ने कहा कि मो. फिरोज ने कमल देवगिरि की हत्या को अंजाम देने में सहयोग किया था, जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-holds-meeting-with-vidyut-gm-regarding-electricity-bill/">चाईबासा

: बिजली बिल को लेकर विधायक ने विद्युत् जीएम के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही