Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : भाजपा के संकल्प यात्रा में पॉकेटमारी करते एक धराया

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता शेष नारायण लाल समेत कई लोगों से पॉकेटमारी हो गई. हालांकि भाजपाइयों ने पॉकेटमारी करते एक पॉकेटमार को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इस बीच पता चला की भीड़ में कई लोगों की पॉकेटमारी हुई है. पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम जावेद खान बताया. वह जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाला है. उसने पॉकेटमारी की बात स्वीकारते हुए बताया कि उसके साथ कुछ और भी साथी इस सभा में थे, जो भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-madheshiya-community-celebrated-the-birth-anniversary-of-saint-shiromani-baba-ganinath-with-great-enthusiasm/">नोवामुंडी

: मद्धेशिया समाज ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती हर्षोल्लास से मनाया

ऑनलाइन मंगवाकर लौटाए पैसे

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पकड़े गए पॉकेटमार जावेद खान को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे अपने साथ थाना ले गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने जावेद खान व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस द्वारा दबाव बनाये जाने के बाद पॉकेटमार ने अपने साथियों से फोन पर संपर्क किया और की गई पॉकेटमारी के पैसे ऑनलाइन वापस मंगवाकर वापस दिया. संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान चैनपुर गांव निवासी आलेख महापात्र, गुलशन पूर्ति समेत अन्य लोगों की पॉकेटमारी हुई थी और सभी लोग थाना पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही