Search

 
 
 

चक्रधरपुर : टेबो घाटी में मैक्स पिकअप वैन पलटने से एक की मौत

 
  • काड़ेदा गांव के समीप हुई दुर्घटना
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग की बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र के टेबो घाटी स्थित काडे़दा गांव के समीप एक मैक्स पिकअप मालवाहक गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायलों में महिलाएं व बच्चें भी शामिल है. घटना के बाद समाजसेवी सदानंद होता व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अलग अलग वाहन में इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-TEBO-GHATI-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fir-against-four-people-including-lottery-king-sameer/">धनबाद

: लॉटरी किंग समीर समेत चार के खिलाफ एफआईआर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-TEBO-GHATI-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घायलों से अस्पताल के बेड भर गये. वहीं घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे.बताया जाता है कि कुचाई प्रखंड की रोलाहातु पंचायत की कुमाय गांव के 30 से 35 महिला-पुरूष ग्रामीण एक विवाह समारोह में शामिल होने टेबो जा रहे थे. वाहन सवारियों से अधिक लोड होने के कारण टेबो घाटी के काड़ेदा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. वहीं इस घटना में घायल लोगों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज किया गया, जबकि कई घायलों को बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-TEBO-GHATI-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही