Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ईटोर गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत, चार मजदूर घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ईटोर गांव में एक ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं इस घटना में चार मजदूर घायल हो गए. बताया जाता है कि चक्रधरपुर की देवगांव की ओर से एक ट्रैक्टर ईटोर गांव की ओर आ रहा था. ट्रैक्टर पर चालक समेत व अन्य चार मजदूर सवार थे. इसी दौरान ईटोर गांव स्थित मध्य विद्यालय मैदान के समीप मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chakradharpur-youth-murdered-near-kyapta-village/">चाईबासा

: चक्रधरपुर के युवक की क्यापता गांव के पास हत्या
इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से रुंगसाई गांव निवासी मोटू टोप्पो ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर ईटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण ईटोर गांव पहुंचे थे. वहीं घटना की सूचना मुखिया द्वारा चक्रधरपुर थाना को दी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही