Search

 
 
 

Chakradharpur : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के बंदगांव घाटी स्थित बंदगांव थाना क्षेत्र के मांगेवुरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि लुबंई गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष मुंडारी मोटरसाइकिल से बंदगांव बाजार जा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इससे मनीष मुंडारी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बंदगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं मनीष मुंडारी के शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. इधर घटना को लेकर बंदगांव पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-chakradharpurs-new-beeo-sanjeev-kumar-singh-took-charge/">Chakradharpur

: चक्रधरपुर के नए बीईईओ संजीव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही