Search

चक्रधरपुर : पुराना मनोहरपुर में सांप के काटने एक व्यक्ति की मौत

Chakradharpur (Shambhu Kumar): मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि पुराना मनोहरपुर निवासी कमल नायक गर्मी की वजह से अपने घर के बाहर रविवार रात सो रहा था. देर रात लगभग ढाई बजे कमल के बाएं हाथ की कलाई में एक जहरीले सांप ने काट लिया. जब उसे हाथ में हल्का जलन सा एहसास हुआ तो वह उठ गया और खटिया के नीचे जहरीले सांप को देखा. इसके बाद उसने सांप को मार दिया और मरे सांप को एक गमला से ढंक कर सो गया. सोमवार सुबह जब कमल नायक की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसने घर वालों को जानकारी दी की संभवतः रात में उसे जहरीले सांप ने काट लिया था, जिस कारण हाथ में जलन हो रही थी और अब तबीयत बिगड़ रही है.इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर राउरकेला रेफर कर दिया.राउरकेला ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/snakebyte1.jpg"

alt="चक्रधरपुर : पुराना मनोहरपुर में सांप के काटने एक व्यक्ति की मौत" width="600" height="400" /> इधर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर ने बताया कि अगर कमल नायक को इलाज के लिए जल्दी अस्पताल जाया जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी, सांप का जहर शरीर में तेजी से फैलने के कारण उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - CEC">https://lagatar.in/cec-rajiv-kumar-said-more-than-64-crore-voters-created-a-world-record-by-voting/">CEC

राजीव कुमार ने कहा, 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp