Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कोटसोना गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र होयोहातु पंचायत के कोटसोना गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि कोटासोना गांव निवासी 25 वर्षीय गोमिया लोहार शनिवार रात घर के आंगन में बैठकर अपने पोते-पोतियों के साथ कटहल खा रहे थे. इसी दौरान एक जहरिले सांप ने उनके हाथ में काट लिया. इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unknown-criminals-opened-fire-at-home-in-hayat-nagar-pellet-recovered/">जमशेदपुर

: हयात नगर में अज्ञात अपराधियों ने घर पर चलाई गोली, पिलेट बरामद

सड़क नहीं होने के कारण अस्पताल ले जाने में हुई देरी

परिजनों ने आनन-फानन में गोमिया लोहार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाने की कोशिश की, लेकिन होयोहातु पंचायत का कोटसोना गांव ऊंची पहाड़ी पर बसा होना व सड़क की व्यवस्था नहीं होने की वजह से गोमिया लोहार को अस्पताल लाने में देर हो गई और रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि लांजी गांव भी पहाड़ी पर बसा है, लेकिन वहां पक्की सड़क का निर्माण हो गया है, लेकिन कोटसोना गांव में सड़क नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अगर गोमिया लोहार को समय पर अस्पताल ले जाया तो उसकी जान बचाई जा सकती थी. इधर रविवार को गोमिया लोहार गांव में ही पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही