Search

 
 
 

Chakradharpur : पैदमपुर गांव में धारदार हथियार से सिर पर वारकर एक व्यक्ति की हत्या

 
  • बोलेरो में साथ बैठाकर गांव से कुछ दूर ले जाकर घटना को दिया अंजाम
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोकलो थाना क्षेत्र के होयोहातु पंचायत स्थित पैदमपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की है. बताया जाता है कि पैदमपुर गांव निवासी जोटो गुंडूवा के 25 वर्षीय पुत्र माली गुंडूवा मंगलवार रात गांव की सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था. इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी में कुछ लोग वहां पहुंचे और माली गुंडूवा को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गये. वहीं गांव से कुछ दूरी पर एक धारदार हथियार से उसकी कनपट्टी व सिर पर वारकर हत्या कर फरार हो गये. जब ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे तो माली गुंडूवा को मृत पाया. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-bharat-bandh-remained-ineffective-in-dumaria-block-effective-in-musabani/">Dumaria

: डुमरिया प्रखंड में भारत बंद रहा बेअसर, मुसाबनी में असरदार
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल टोकलो थाना को दी, लेकिन रात में पुलिस गांव नहीं पहुंची. वहीं बुधवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. इधर गांव में युवक की हत्या किये जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है. स्थानीय लोगों के अनुसार उस क्षेत्र में आए दिन हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल है. कुछ दिनों पहले 10 अगस्त की शाम टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुड़ा पंचायत के सोरजमडीह गांव में एक व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मामले का भी अब तक उद्भेदन नहीं कर पायी है. इधर इस मामले को लेकर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव से पूछे जाने पर बताया कि युवक की हत्या नहीं हुई बल्कि यह दुर्घटना का मामला लग रहा है. जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही