Search

चक्रधरपुर : 250 की आबादी पर मात्र एक चापाकल, चुआं का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ प्रखंड के लोंजो पंचायत के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित नचलदा गांव में ग्रामीण इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. करीब 250 की आबादी वाले इस गांव में पानी की समस्या गंभीर है. यहां वन विभाग द्वारा निर्मित एकमात्र चापाकल है, जो ग्रामीणों के पेयजल का सहारा है, लेकिन गांव के कई घर इस चापाकल से दूर होने के कारण ग्रामीण छोटे तालाब के सामने चुआं बनाकर इससे पानी निकालते हैं. ग्रामीण इस चुआं के पानी का उपयोग खाना बनाने और पीने के लिये करते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-rajak-sentenced-to-25-years-rigorous-imprisonment-for-indecent-act-with-the-girl/">जमशेदपुर

: बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले राहुल रजक को 25 साल सश्रम कारावास की सजा

स्कूल परिसर में भी चापाकल नहीं

ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में पेयजल की समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि चुआं का पानी गंदा हो जाता है. चुआं का गंदा पानी-पीने से ग्रामीण बीमार भी पड़ जाते हैं. बरसात के दिनों में चुआं का पानी-पीने से टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियां होने का भी आशंका रहता है. इस गांव में स्कूल भवन भी है, लेकिन स्कूल परिसर में भी चापाकल नहीं होने से काफी समस्या हो रही है. ग्रामीणों का कहना है उनके गांव में पेयजल विभाग द्वारा चापाकल और सोलर चालित जलमीनार लगाया जाना चाहिये, जिससे कि ग्रामीणों को पानी की समस्या नहीं हो.ग्रामीणों ने कहा की प्रत्येक वर्ष गर्मी में पानी की दिक्कत हो जाती है.अधिकारयों को इस ओर पहले से ध्यान दिया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-rajak-sentenced-to-25-years-rigorous-imprisonment-for-indecent-act-with-the-girl/">जमशेदपुर

: बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले राहुल रजक को 25 साल सश्रम कारावास की सजा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp