Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गोल्डन बैंकेट हॉल में नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की तंबाकू पट्टी स्थित गोल्डन बैंकेट हॉल परिसर में बुधवार को कोविड से बचाव के लिए नि:शुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित की गई. इस शिविर का आयोजन चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज व चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की ओर से किया गया था. शिविर का उद्घाटन पोड़ाहाट अनुमंडल के एसडीओ ललन कुमार व वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान कोविड के पहले, दूसरे डोज के साथ-साथ बूस्टर डोज व 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन दिया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-worker-narrowly-saved-from-the-collapse-of-the-visor-of-the-block-office-building/">मझगांव

: प्रखंड कार्यालय भवन का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचा कर्मी

कोविड का प्रकोप नहीं हुआ है अभी कम : एसडीओ

इस मौके पर एसडीओ ललन कुमार ने कहा कि कोविड का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है. इसलिए सतर्कता व बचाव जरूरी है. शहर में इस तरह के टीकाकरण शिविर का आयोजन कराना सरहनीय है. शिविर के दौरान समाजसेवी मनोज भगेरिया, गोपाल चुग, विकास शाह, सौरव खिरवाल, अमित चुग समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-be-ready-to-be-immersed-in-the-devotion-of-the-innocent-the-hymn-of-jai-mahakal-seva-samiti-on-august-6/">जमशेदपुर

: भोले की भ​​क्ति में डूबने को रहें तैयार, जय महाकाल सेवा समिति की भजन संध्या छह अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही