Search

 
 
 

चक्रधरपुर : डीपीएस में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित, दिया स्वच्छता का संदेश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की लौड़िया स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्र के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया. प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चों ने स्वच्छता को लेकर महात्मा गांधी के संदेश को भी चित्र के माध्यम से कागज पर उकेरा. इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुई. प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य जी दास ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह का आयोजन किये जाने से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने निखर कर आती है. मौके पर प्रतियोगिता में बेहतर चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य जी दास के अलावे शिक्षक शुभम तांती, नूतन कुमार, राजश्री, सुमन कुमारी, श्वेता प्रधान, विक्रम प्रधान, राहुल मिश्रा, सिमरन परवीन, गोपाल विश्वास समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [caption id="attachment_733561" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/CKP-Painting-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए चित्रों को दिखाते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-block-level-meeting-cum-workshop-of-fln-volunteers-organized/">मझगांव

: एफएलएन वॉलिंटियर्स की प्रखंड स्तरीय बैठक सह कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही