Search

 
 
 

चक्रधरपुर : केन्द्रीय विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : केन्द्रीय विद्यालय में सोमवार को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्र-छात्राएं शामिल हुये. परीक्षा के तनाव को कम करने को लेकर छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसमें शमिल हुये प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर चित्र बनाकर पेश किया. सादे कागज पर विद्यार्थियों द्वारा उकेरी गई कलाकृतियों को खूब सरहा गया. इस संबंध में विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि पांच सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों से संबंधित पुस्तकों का एक सेट और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. इस मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रचार्या एम तिग्गा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cm-inspected-the-scheduled-tribe-residential-school-the-children-raised-their-problems/">चाईबासा

: सीएम ने अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों ने रखी समस्याएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही