Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पान-तांती समाज ने गुरु मुकुंद राम तांती की मनाई जयंती

 
Chakradharpur : कोल्हान प्रमंडल पान-तांती युवा समाज कल्याण समिति चक्रधरपुर ने अशोक दास अध्यक्षता में पान गुरु स्वर्गीय मुकुंद राम तांती की जयंती शहर के वन विश्रामागार में मनाई. इस अवसर पर स्वर्गीय मुकुंद राम तांती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में स्वर्गीय मुकुंद राम तांती जी की जीवनी एवं उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया. उनके द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-crowd-gathered-at-baha-bonga-of-tribal-sarna-samiti-in-burmaine/">जमशेदपुर:

बर्मामाइंस में आदिवासी सरना समिति के बाहा बोंगा में उमड़ी भीड़

उपाध्यक्ष बनाए गए सुनील, रासबिहारी एवं अशोक

इसके बाद संगठन विस्तार हेतु सर्वसम्मति से सुनील पान, रासबिहारी तांती एवं अशोक तांती को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया. अनुराग दास को सह मीडिया प्रभारी नामित किया गया. श्रद्धांजलि सभा में सपन कुमार दास, समिति के सलाहकार दुशासन पान, सुरेन्द्र कुमार दास, बाबूलाल तांती, दुर्योधन तांती, सरिता देवी, यशोधरा दास समेत समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jmm-workers-will-fight-in-panchayat-elections-decision-taken-in-meeting/">चक्रधरपुर

: पंचायत चुनाव में लड़ेंगे झामुमो कार्यकर्ता, बैठक में लिया गया निर्णय

माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर दिया सम्मान

वहीं कोल्हान प्रमंडल पान तांती युवा समाज कल्याण समिति द्वारा 27 फरवरी के मिलन समारोह को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग एवं परिश्रम करने वाले सदस्य सम्मानित किए गए. अशोक दास, प्रदीप कुमार दास, सपन कुमार दास, हरिश्चंद्र पान, शत्रुघ्न दास, सुनील पान, दिनेश भंज, हेमंत पान, ज्ञान चंद्र तांती, अनुराग दास, निर्मल दास, शिवानंद दास, लाल बहादुर नाग, यशोधरा दास, अनिल पान, साईं राम दास, सदन दास, शिबू तांती, चंद्र मोहन तांती, मुकुंद पात्रो, रासबिहारी, सुरेश तांती, दिनेश तांती, प्रदीप तांती, शत्रुघ्न पात्रो, नमिता दास माला एवं अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही