Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पान तांती युवा समाज ने मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की वन विश्रमागर में रविवार को कोल्हान प्रमंडल पान तांती युवा समाज कल्याण समिति की ओर से मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समिति की ओर से समाज के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर अंक से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.इसे भी पढ़ें : [caption id="attachment_395145" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/CKP-Samman-Samaroh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान मौजूद पान तांती युवा समाज कल्याण समिति के सदस्य.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-meet-to-make-jahersthan/">जमशेदपुर

: जाहेरस्थान बनाने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक

दीप जलाकर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पान समाज के गुरू मुकुंद राम तांती व पीतांबर दास की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. इसके बाद गुरू भजन पेश किया गया. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक के 36, इंटर के 10 मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व फाइल तथा पेन देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर भविष्य में बेहतर कर समाज का नाम रौशन करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-suresh-appointed-as-technical-officer-of-ultimate-khokho-league-match/">जमशेदपुर

: सुरेश बनाए गए अल्टीमेट खोखो लीग मैच के तकनीकी अधिकारी

इस अवसर पर ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी अशोक दास, हेमंत पान, दिनेश दंडपाठ, शत्रुघ्न पात्र, उमाकांत दास, हरीश चंद्र भंज, जगदीश दास, शरण पान, चुलेन कुमार दंड पाठ, सपन कुमार दास, प्रदीप कुमार दास, सुनील पान, योशधारा दास उपस्थित हुए. इनके अलावा नमिता दास, भारती दास, अशोक तांती, सुरेश तांती, शत्रुघ्न दास, अनुराग दास समेत समिति के अन्य सदस्य, छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर, चाईबासा, मनोहरपुर, सोनूवा, सरायकेला, खरसावां समेत अन्य जगह से समाज के लोग उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही