Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए कई जगह पर हुआ पंडाल का निर्माण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भगवान विश्वकर्मा की पूजा रविवार को की जाएगी. इसे लेकर शनिवार को चक्रधरपुर में लोग तैयारी में जुटे रहे. चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र के अलावे अन्य स्थानों पर पंडाल का निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की जाती है. रेलवे क्षेत्र में होने वाले विश्वकर्मा पूजा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है. शनिवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ रही. इससे बाटा रोड, पवन चौक, पुरानी रांची रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. विश्वकर्मा पूजा को लेकर खासकर पूजन सामग्री की दुकानें, फलों, मिठाई व सजावटी सामान की दुकान पर ज्यादा भीड़ रही. ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों ने पहुंचकर बाजार में खरीदारी की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-eye-check-up-camp-in-marwari-kanya-pathshala/">रांची

: मारवाड़ी कन्या पाठशाला में नेत्र जांच शिविर
वहीं चक्रधरपुर के दंदासाई में लोगों ने जाकर विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा की खरीदारी की. यहां मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे. रेलवे क्षेत्र के इंजीनियरिंग, विद्युत, लोको शेड, रेलवे स्टेशन, डीआरएम कार्यालय परिसर व अन्य स्थानों पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही आकर्षक विद्युत साज सज्जा भी की जा रही है. इधर लोग अपने-अपने वाहनों की साफ सफाई इत्यादि में भी शनिवार को लग रहे. शहर के मोटर पार्ट्स गैरेज इत्यादि में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही