Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पंडित हाता दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष सादगीपूर्ण तरीके से मनाएगी पूजा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : इस वर्ष पंडित हाता श्री श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से सादगीपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा किया जाएगा. यह बातें गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिन्दूवादी नेता कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि ने कही. वे सोमवार शाम चक्रधरपुर के पंडित हाता शिव मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि छोटे भाई कमलदेव गिरि ने ही पंडित हाता शिव मंदिर में चैती दुर्गा पूजा प्रारंभ किया था, उनके निधन से हर कोई दुखी है. लेकिन माता की पूजा होने के कारण व भाई द्वारा शुरू किये गये कार्यों को जारी रखने जाने को लेकर चैती दुर्गा पूजा सादगीपूर्ण तरीके से की जाएगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-preparations-begin-for-ram-navami-the-whole-city-is-covered-with-saffron-flags/">मनोहरपुर

: रामनवमी को लेकर तैयारी शुरू, भगवा झंडे से पटा पुरा शहर

 भंडारा व प्रसाद का होगा वितरण

जिस तरीके से भाई पूजा का भंडारा इत्यादि करते थे, उसी तरीके से भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा. पंडाल में छोटे भाई द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों को दर्शाया जाएगा. पूजा के दौरान किसी प्रकार की डीजे या साउंड बॉक्स नहीं बजाया जाएगा, शांतिपूर्ण तरीके से मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा होगी. बैठक में आशीष पांडेय, दीपक गुप्ता, संजय दत्ता, आलोक पाल, सुमित पोद्दार, अर्जुन साव, अंकित गोस्वामी, जुगनू ठाकुर, संजय गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dr-goswami-participated-in-harinam-sankirtan/">चाकुलिया

: हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए डाॅ गोस्वामी

नव वर्ष जुलूस में गिरिराज सेना नहीं होगी शामिल

मौके पर उमा शंकर गिरि ने कहा कि 21 मार्च को शहर में निकाले जाने वाले नव वर्ष जुलूस में गिरिराज सेना सम्मलित नहीं होगी. साथ ही रामनवमी जुलूस में भी हमारे अखाड़ा द्वारा किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा. पवन चौक पर जुलूस नहीं जाएगा. पंडित हाता में ही पूजा होने के बाद झंडा गाड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि छोटे भाई कमलदेव गिरि काफी उल्लासपूर्वक हिन्दू नव वर्ष यात्रा निकालते थे, लेकिन उनके नहीं रहने से समिति का हर सदस्य काफी दुखी है. इसलिए तय किया गया कि गिरिराज सेना समिति शोभा यात्रा में शामिल नहीं होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही