Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कवि गुरु सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से गुजरात के आनंद जा रहे एक यात्री की मौत सोमवार को कवि गुरु सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हो गई. ट्रेन चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में रुकने पर शव को वहां उतारा गया. इसकी सूचना पाकर चक्रधरपुर गुजराती समाज के सतीश ठक्कर, विनोद मेहता समेत अन्य रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. बताया जाता है कि विष्णुपुर निवासी 40 वर्षीय भौमिक पटेल कवि गुरु सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास में विष्णुपुर से आनंद के लिए अपनी पत्नी व दो बच्चों व दोस्त योगेश पटेल के साथ यात्रा कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-meeting-of-villagers-regarding-drinking-water-and-electricity-bill-in-manjharis-watershed-expressed-protest/">तांतनगर

: मंझारी के जलधार में पेयजल व बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों की बैठक, जताया विरोध
ट्रेन जब पुरुलिया स्टेशन पहुंची तो वे टॉयलेट के लिए ट्रेन के शौचालय में गए. काफी देर बीतने के बावजूद जब वे शौचालय से बाहर नहीं निकले, तो उनकी पत्नी ने ट्रेन के दूसरे कोच में सफर कर रहे उनके दोस्त योगेश पटेल को फोन कर इस बारे में जानकारी दी. साथ ही इस बारे में ट्रेन के टीटी को भी बताया गया. इसके बाद कोच का शौचालय का दरवाजा तोड़कर कर उन्हें बाहर निकाला गया. इस बीच हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो चुकी थी. ट्रेन जब चक्रधरपुर में रुकी तो योगेश पटेल ने चक्रधरपुर के गुजराती समाज के पदाधिकारियों से संपर्क किया. इसके बाद शव को चक्रधरपुर में उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही