Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप यात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल यात्री रेलवे ट्रैक के समीप गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल यात्री को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि सोनू साह नामक यात्री शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़गपुर से रायपुर की यात्रा कर रहा था. इसी दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया. रातभर वह रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा. सुबह कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई. इसके बाद घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-will-be-seen-in-ipl-2024-too-will-not-retire/">IPL

2024 में भी दिखेगा महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, नहीं लेंगे संन्यास
वहीं उसके पॉकेट से मिले नंबर के जरिए परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया. घटना की सूचना पाकर समाजसेवी सदानंद होता अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों से लगातार संपर्क में थे.यात्री के सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची है. वहीं इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार थाना में रखे एंबुलेंस को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. रेल थाना के भी अधिकारी व जवान अस्पताल पहुंचे थे.घायल यात्री का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया. वहीं परिजन भी दूसरी ट्रेन से चक्रधरपुर पहुंचने के प्रयास में जुटे हुए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही