Search

 
 
 

चक्रधरपुर : थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुहर्रम को लेकर बुधवार शाम चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल के एसडीओ ललन कुमार, डीएसपी कपिल चौधरी,थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, सीओ बाल किशोर महतो, नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण देव साह उपस्थित थे. इस मौके पर डीएसपी कपिल चौधरी ने कहा कि मुहर्रम 9 अगस्त को मनाया जाएगा. पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. किसी भी प्रकार के अफवाह पर लोग ध्यान न दें. इस दौरान डीएसपी कपिल चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई असामजिक तत्व के लोग मिलते हैं तो सूचित करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/CKP-THANA-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-rajesh-kumar-paswan-took-over-as-the-28th-dse-of-the-district/">साहिबगंज

: जिले के 28 वें डीएसई के तौर पर राजेश कुमार पासवान ने संभाला पदभार
मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने शहर में स्ट्रीट लाइट की को दुरुस्त करने, ट्रैक्टरों की स्पीड पर लगाम लगाने, करबला के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था करने, स्टेज निर्माण का स्थल बदलने की मांग की. वहीं थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि जुलूस के दौरान आग का खेल नहीं होगा. साथ ही डीजे बजाने पर भी पाबंदी रहेगी. समय पर जुलूस निकालने को कहा. बैठक में अनवर खान, मोहम्मद अशरफ, शाखावत हुसैन, अंसार अहमद, संजय कुमार,राम प्रताप बर्मन समेत शांति समिति के सदस्यों के अलावे मुहर्रम केंद्रीय कमेटी के सदस्य, अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही