Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने पर की गई चर्चा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी 29 जुलाई को मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा. इसे लेकर मंगलवार शाम चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, नगर परिषद के नगर प्रबंधक राहुल अभिषेक मौजूद थे. बैठक में मुहर्रम सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद मो. अशरफ ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा की पवन चौक या हबीबुल्लाह चौक ओवरब्रिज में अखाड़ा खेलने का अनुमति दी जाए. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल जहां खेल हुआ था वहीं होगा. जहां तक सुरक्षा व्यवस्था की बात है वह प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-a-special-campaign-one-lakh-cft-sand-seized-from-the-hollows-of-ichagarh/">चांडिल

: विशेष अभियान में ईचागढ़ के खोखरों से एक लाख सीएफटी बालू जब्त

पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता

[caption id="attachment_703637" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-Shanti-Samiti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्य.[/caption] बैठक में बिजली और साफ-सफाई पर भी चर्चा की गई. अखाड़ा समितियों ने कहा कि 29 जुलाई की सुबह मुहर्रम जुलूस निकलेगा. वहीं शाम में 11 लाइसेंसी अखाड़ा समितियां अखाड़ा खेल दिखाएंगे. बैठक में एसडीपीओ कपिल चौधरी ने कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महान पर्व है. उसे हम सभी को मिलजुल कर मनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है. मौके पर अनवर खान, मुन्ना खान, मुमताज अंसारी, निशार अहमद, सरबर निहाल, डॉ. नागेश्वर प्रधान, अरुण कुमार, रमेश ठाकुर व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही