Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बकरीद को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बकरीद को लेकर शनिवार शाम थाना में शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण देव साह, नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल उपस्थित थे. बैठक के दौरान एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके इसके लिए सभी की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vishwa-sarna-dharma-code-public-meeting-will-be-organized-in-kolkata-on-june-30/">जमशेदपुर

: कोलकाता में 30 जून को होगा विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन

शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने कहा कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर शहर की निगरानी की जा रही है. त्यौहार के दौरान लोग किसी तरह की अफवाह इत्यादि में ना आए. अगर किसी भी क्षेत्र में किसी घटना की सूचना मिलती है तो उन्हें या थाना प्रभारी को अवगत कराए. इस दौरान उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने शहर में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहर के स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने इत्यादि का भी मुद्दा उठाया. बैठक में शांति समिति के सदस्य व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही