Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कुएं से युवती की लाश मिलने के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के पोटका स्थित कुआं में तैरती लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है. शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने पोटका स्थित मनोज साह के घर के बाहर रिंग कुएं में पिक्स ऑफ को देखा था. इसके बाद मौके पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी पहुंचे थे. शुक्रवार दोपहर शव को कुएं से निकाला गया. इसके बाद शव की पहचान पोटका निवासी रेलकर्मी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बाबू की 20 वर्षीय बेटी सादिया के रुप में की गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-general-secretary-of-all-india-brahmarshi-samaj-seraikela-kharsawan-naval-singh-passed-away/">आदित्यपुर

: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला खरसावां के महासचिव नवल सिंह का निधन

दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई

[caption id="attachment_553612" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SADAK-JAAM-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सड़क पर टायर जलाकर नाराजगी जताते लोग.[/caption] दोपहर में कुएं से शव निकाले जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची चाईबासा मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया. इसके बाद इसकी सूचना मिलने पर पोड़ाहाट अनुमंडल के डीएसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान दिन के लगभग ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक सड़क जाम रहा. इससे दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई. मौके पर पहुंचे डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि हत्या कर शव को में फेंका गया है. इसे भी पढ़ें :जिंदा">https://lagatar.in/ltte-chief-prabhakaran-is-alive-claims-former-congress-leader-nedumaran/">जिंदा

है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा

सात लोगों को लिया गया हिरासत में

मोबाईल के आधार पर सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही इसका उद्भेदन कर दिया जाएगा.वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से सादिया घर से लापता थी. इस बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई थी. शुक्रवार को घर के पास स्थित कुएं से निकाले जाने के बाद सादिया के हत्या की जानकारी मिली. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-house-burnt-to-ashes-due-to-fire-three-goats-burnt-to-death/">गावां

: आग लगने से घर जलकर राख, तीन बकरियों की झुलसकर मौत
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही