Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुदड़ी बाजार में मोबाईल चोरी करते युवक को लोगों ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में बुधवार को साप्ताहिक हाट के दिन मोबाईल चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया. युवक एक व्यक्ति के शर्ट के पॉकेट से मोबाईल चोरी कर रहा था. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के वार्ड संख्या आठ कुंभा टोली में रहने वाले सुखदेव राम बुधवार की दोपहर गुदड़ी बाजार में सब्जी की खरीदारी कर रहे थे, इसी बीच एक युवक ने उनके शर्ट के पॉकेट में हाथ डालकर मोबाईल चोरी करने का प्रयास किया. वहां मौजूद लोगों ने युवक को धर दबोचा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-foundation-stone-for-drain-cleaning-and-repair-work-from-shaheed-dilip-besra-chowk-to-rajstate-maidan/">घाटशिला

: शहीद दिलीप बेसरा चौक से राजस्टेट मैदान तक नाली सफाई व मरम्मत कार्य का शिलान्यास.

बाजार में पुलिस तैनात करने की मांग की

साथ ही इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के एसआई लक्ष्मण तिवारी मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़कर थाना ले गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक बाजार में लगातार चोरी की घटना घटित होती है, इसे देखते हुये बाजार में पुलिस जवानों की तैनाती जगह-जगह की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटना रुक सकें. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-scorched-by-fire-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: आग से झुलसी महिला गंभीर, राउरकेला रेफर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही