Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : चांदमारी में पानी की समस्या गहराने पर लोगों ने जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के वार्ड संख्या आठ स्थित चांदमारी में पानी की समस्या गहराने पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने जमकर नाराजगी जताई. स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगा चापाकल पिछले कई महीने से खराब पड़ा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं. चापाकल खराब रहने के कारण लगभग एक किमी की दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में लगभग छह महीने से चापाकल खराब रहने से परेशानियां उठानी पड़ रही है. साथ ही कुछ दूरी पर स्थित डीप बोरिंग भी एक महीने से खराब पड़ा है. इसे लेकर कई बार नगर परिषद व विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-commerce-graduate-promotion-affected-district-teachers-submitted-memorandum-to-dse-and-deo/">घाटशिला

: काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित जिले के शिक्षकों ने डीएसई एवं डीईओ को सौंपा ज्ञापन

अधिकारी व जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं ध्यान

एक दो बार चापाकल मरम्मत के लिए कुछ कर्मचारी पहुंचे थे लेकिन बिना ठीक किए ही वापस लौट गए. विभाग को इस ओर बताने पर बार-बार यह कहा जाता है कि जल्द ही एक-दो दिन के भीतर चापाकल की मरम्मत करा दी जाएगी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों ने बताया कि पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर मिट्टी पहाड़ के समीप से पानी लाना पड़ता है. क्षेत्र में लगभग पांच सौ से ज्यादा की आबादी है. लोगों ने कहा कि पानी की समस्या पर ना तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और ना ही अधिकारी. कहा कि अगर दो-तीन दिन के भीतर चापाकल ठीक नहीं कराया गया तो नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसकी जवाबदेही अधिकारियों की होगी. इस मौके पर स्थानीय महिला पुलिस मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही