Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जन आरोग्य समिति के स्वास्थ्य मेला में लोगों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की सिलफोड़ी पंचायत स्थित बुढीगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को जन आरोग्य समिति की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा उपस्थिति थीं. शिविर में रक्त जांच, मधुमेह, रक्तचाप के अलावे विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच कर दवाइयां दी गई. इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराया. शिविर के दौरान पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा ने संबोधित करते हुए कहा कि जन आरोग्य समिति गांव में स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य कर रही है. इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया हो पा रहा है. [caption id="attachment_586270" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/CKP-Health-Camp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्वास्थ्य मेला में लगाया गये स्टॉलों को देखती मुखिया.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rally-held-under-nutrition-fortnight-made-people-aware/">जमशेदपुर

: पोषण पखवाड़ा के तहत निकली गई रैली, लोगों को किया जागरूक

किशोरियों की समस्याओं से संबंधित सलाह दी गई

उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. शिविर के दौरान परिवार नियोजन, बीमारियों से बचाव, किशोरियों की समस्याओं से संबंधित सलाह इत्यादि के बारे में भी बताया गया. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य विकास महतो ने भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारियां देते हुए घरों के आसपास साफ-सफाई बरतने, गंदे पानी का इस्तेमाल नहीं करने, सोने के दौरान मच्छरदानी का उपयोग करने इत्यादि के बारे में बताया. शिविर में स्वास्थ्य संबंधित स्टॉल भी लगाए गए जिसका मुखिया व अन्य ने अवलोकन किया. इस मौके पर ग्राम संस्था के प्रखंड सामाजिक उत्प्रेरक दिनेश्वर प्रधान, सीएचओ अनिमा लकड़ा, पुसालोटा स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम प्रेमलता सिन्हा के अलावे विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका व महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही