Search

 
 
 

चक्रधरपुर : टोटेमिक कुड़मी समाज के लोगों ने पांच स्थानों पर निर्मल महतो को किया नमन

 
Chakradharpur : टोटेमिक कुड़मी समाज ने शनिवार को चक्रधरपुर के पांच स्थानों पर शहीद निर्मल महतो जयंती मनाई. सर्वप्रथम केंद्रीय सदस्य गणेश महतो के नेतृत्व में दंदासाई में, उसके बाद मीडिया प्रभारी दुर्योधन महतो के नेतृत्व में धातकीडीह, उपाध्यक्ष दिनेश महतो के नेतृत्व में पंप रोड, केंद्रीय सदस्य मंटु राम महतो के नेतृत्व में संस्कार भवन, बोड़दा एवं शहीद निर्मल महतो भवन, राखा आसनतालिया में 71वीं जयंती मनाई और नमन किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश महतो ने पंप रोड में केक काटकर निर्मल महतो की जयंती मनाई. इसके बाद कुड़मी समाज के सदस्यों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें – संताल">https://lagatar.in/many-criminals-including-the-deputy-commander-of-the-santal-liberation-army-took-ak-47-and-ak-56-weapons-training-in-myanmar/">संताल

लिबरेशन आर्मी के डिप्टी कमांडर समेत कई अपराधियों ने म्यांमार में लिया एके 47 और एके 56 हथियार चलाने का प्रशिक्षण
टोटेमिक कुड़मी समाज के सचिव करण महतो ने संस्कार भवन, बोड़दा में कुड़मी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मार्ग पर चलना हम सभी का दायित्व है. निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर रखने का काम किया था. मौके पर टोटेमिक कुड़मी समाज के सचिव करण महतो, बसंत महतो, कोकिल महतो, मुकेश चंद्र महतो, गणेश महतो, दुर्योधन महतो, समीर महतो, राजेंद्र महतो, दीपक महतो, सरोज महतो, सुशील महतो, कार्तिक महतो, प्रकाश महतो, ओमप्रकाश महतो, मोतीलाल महतो, रघुनाथ महतो, बिनोद महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही