Search

 
 
 

चक्रधरपुर: ट्रेनों के लेट-लतीफी से लोग परेशान, बैठक कर हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला

झारखंड व ओडिशा के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग परेशान है. इसे लेकर जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के बाहर विधायक सरयू राय के नेतृत्व में दो दिन पूर्व धरना प्रदर्शन भी किया गया था.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): झारखंड व ओडिशा के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग परेशान है. इसे लेकर जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के बाहर विधायक सरयू राय के नेतृत्व में दो दिन पूर्व धरना प्रदर्शन भी किया गया था. 

 

अब चक्रधरपुर में भी लोग आंदोलन का मन बना रहे हैं. इसे लेकर बुधवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागर में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों व बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राम लाल मुंडा ने की. बैठक में चक्रधरपुर रेल मंडल में पिछले कई वर्षों से चल रहे ट्रेनों के लेटलतीफी और ट्रेनों के लेटलतीफी से छात्र, मजदूर सहित आम लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा की गई. 

 

बैठक में रेलवे के खिलाफ संघर्ष करने की रणनीति बनायी गई और जनता रेल आन्दोलन नामक एक संगठन बनाया गया. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समस्या को लेकर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा और इसके बाद डीआरएम सहित रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा जायेगा. 


डीआरएम से शिकायत के बावजूद अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा और इसके बाद रेल चक्का जाम किया जायेगा. इस मामले में आगे की रणनीति के लिए पुन: 12 अप्रैल को बैठक बुलायी गई है. 

 

बैठक में राम लाल मुंडा,पंकज बनकेरा, सन्नी खान, मो. मिंटू, पूर्व वार्ड पार्षद नूरुद्दीन, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश जेना, बैरम खान, नूरी, मो. जावेद, विजय सिंह संब्राई, अर्जुन मुंडा, सुखलाल लागूरी, गणपति महाली वार्ड सदस्य, चुन्नू रहमान, संतोषी मुंडा, दिनेश जेब, बीरेंद्र राम, पप्पू प्रसाद, शहाबुद्दीन, कोड़ा महतो सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही