Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के पास मृत पशुओं को फेंके जाने से लोग परेशान

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के पास एक मृत पशु को फेंके जाने से आसपास के लोग बदबू से परेशान है. यहां तक की पास ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे, सेविका व सहायिकाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की घटना हमेशा श्मशान घाट के पास होती है. इसकी सूचना चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को देने पर उन्होंने इस हटाने का आश्वसन दिया. लेकिन तीन दिन से अधिक होने को है लेकिन जानवर को नहीं हटाया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-decision-to-gherao-the-housing-board-for-the-demand-for-allotment-on-lease/">आदित्यपुर

: लीज पर आवंटन की मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड का घेराव करने का निर्षय

पास के खटाल संचालक पर मृत पशु के फेंके जाने का शक

स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार इस तरह की हरकत कुछ लोग करते है. जिसके कारण कुदलीबाड़ी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. लोगों का मानना है कि नगरपालिका क्षेत्र होने के कारण यहाँ कचड़ा डंप करने का अधिकार किसी को भी नहीं है लेकिन जबरन नगर परिषद की ओर से कचरों को यहाँ डंप किया जाता है. जिसके कारण आसपास के लोगों के अलावा श्मशान घाट आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर नगर परिषद में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन उचित कर्रवाई नहीं हुई है. अब लोग यहाँ मृत जानवर भी फेंकने लगे है. अधिकतर लोगों का शक है कि श्मशान घाट के पास एक खटाल संचालित होता है. खटाल संचालक द्वारा ही जानवरों के मरने के बाद यहाँ फेंक दिया जाता है. हालांकि इस पर नगर परिषद की ओर से जांच करने की बात कही गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही