Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बिना पूर्व सूचना के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली काटे जाने से लोग परेशान

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग कनेक्शन काटने का अभियान चला रही है. इससे लोगों में रोष व्याप्त है. लोगों का आरोप है कि चक्रधरपुर के ग्रामीण इलाकों में बिना सूचना के बिजली का कनेक्शन काट दिया जा रहा है. इससे लोग काफी परेशान है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-teacher-parent-meeting-held-at-dodari-upgraded-high-school/">किरीबुरू

: दोदारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित
[caption id="attachment_400535" align="aligncenter" width="227"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ckp-amit-mukhi.jpeg"

alt="" width="227" height="164" /> कांग्रेस नेता अमित मुखी[/caption]

उपभोगताओं को भेजा जाना चाहिए नोटिस : अमित 

बिना पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काटे जाने पर प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सह कामगार कर्मचारी कांग्रेस सोशल मीडिया के झारखंड प्रभारी अमित मुखी ने आपत्ति जताई है. उन्होंने इस मामले को लेकर शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की. अमित मुखी ने विभाग के वरीय अधिकारियों से कहा कि जिस उपभोक्ता का बिल बकाया हो उसे 15 से 20 दिन पहले चिट्ठी लिखकर नोटिस भेज सूचना देनी चाहिए, उसके बाद भी अगर वो बकाया बिल नही जमा करा पता हो तब ही बिजली काटनी चाहिए. परंतु बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ता को बिना सूचना दिए ही गांव-गांव में घूम कर बिजली काट रहे हैं, जो कानून अपराध है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-decided-to-celebrate-the-second-official-language-foundation-day-on-august-30-as-the-11th-tribal/">चाईबासा

: 30 अगस्त को 11वां आदिवासी हो द्वितीय राजभाषा स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

बिजली नहीं रहने से पढ़ाई हो रही बाधित

चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र के भोली भाली जनता को परेशान करना न्याय संगत कार्य नहीं है. विकास के लिए बिजली बहुत महत्वपूर्ण है, और विभाग विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है. गांव देहात के बच्चों को रात में बिना बिजली के पढ़ने में परेशानी हो रही है. साथ ही बारिश के मौसम में सांप बिच्छू इत्यादि का खतरा बना रहता है. इसे विभाग गंभीरतापूर्वक ले, उन्होंने कहा की इसकी जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों को दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही