Search

चक्रधरपुर : बिजली के सही इस्तेमाल को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : इंदिरा कॉलोनी स्थित कोल्हान डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों को झारखंड सरकार द्वारा 100 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने व बिजली बिल ब्याज माफी योजना के बारे में बताया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित खलखो ने ग्रामीणों को बिजली बचत संबंधित जानकारियां दी. उन्होंने कहा की बिजली का सही उपयोग कर ग्रामीण बिजली बचाकर 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की. बताया गया कि 30 जून तक ही लोग बिजली बिल ब्याज माफी का लाभ ले सकते हैं. इसलिए लोग जल्द से जल्द अपने बकाया बिजली का भुगतान जल्द करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-free-coaching-class-sikh-wisdom-from-june-18/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी का निःशुल्क कोचिंग क्लास सिख विजडम 18 जून से

लाइब्रेरी के लिए संवेदक ने प्रदान किया कंप्यूटर 

इस दौरान कोल्हान के लाइब्रेरी मैन के नाम से मशहूर संजय कच्छप ने भी बिजली के सही उपयोग संबंधित कई जानकारियां दी. उन्होंने लाइब्रेरी केंद्र के छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही. इस मौके पर लाइब्रेरी के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के डिजीटल पढ़ाई के लिए बिजली विभाग के संवेदक मेसर्स शेखर प्रसाद द्वारा कंप्यूटर सेट भी प्रदान किया गया. इस मौके पर सहायक विद्युत अभियंता सुभाष प्रसाद, सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी, कनीय विद्युत अभियंता अजय हंस, रवि सोय के अलावे केंद्र के संचालनकर्ता, स्थानीय ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//