Search

 
 
 

चक्रधरपुरः बाल अधिकार सुरक्षा मंच का गठन कर लोगों को किया गया जागरूक

जिला समन्वयक नरेश यादव व रामप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाल अधिकार सुरक्षा मंच का गठन किया गया. मंच में पंचायत के स्टेकहोल्डर्स, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व युवाओं को शामिल किया गया है.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : बंदगांव प्रखंड के बंदगांव पंचायत भवन में शनिवार को एस्पायर संस्था के तत्वाधान में बैठक हुई. जिला समन्वयक नरेश यादव व रामप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाल अधिकार सुरक्षा मंच का गठन किया गया. मंच में पंचायत के स्टेकहोल्डर्स, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व युवाओं को शामिल किया गया है. क्लस्टर फैसिलिटेटर दिलजीत ने लोगों को बाल अधिकारों के बारे जागरूक किया. कहा कि बाल अधिकार उन अधिकारों को कहते हैं जो बच्चों को उनके बचपन में मिलते हैं और जो उनके विकास, सुरक्षा और शिक्षा के लिए आवश्यक होते हैं. ये अधिकार बच्चों को उनके परिवार, समाज और सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं.


मंच के विकास कुमार ने पोक्सो एक्ट के बारे विस्तार से जानकारी दी. कहा कि पोक्सो एक्ट बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से उनकी सुरक्षा सहायक है. इस दौरान जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, भागीदारी का अधिकार आदि के बारे में बताया गया. इस मौके पर मंच के पदाधिकारी के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

बाल अधिकार सुरक्षा मंच में ये हैं शामिल


बाल अधिकार सुरक्षा मंच का अध्यक्ष रवि मुण्डरी को बनाया गया है. अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष बासु बरजो, सचिव विष्णु बोदरा, उपसचिव किशुन हेंब्रम को बनाया गया हैं. सदस्यों में सागर मुण्डरी, प्रेम मुण्डरी, जेवियर हमसाय, जीदन मुण्डू, धर्मदास चम्पिया, अरुण तोपनो, विलसन संडी पुर्ती, रजनी चम्पिया, चंपा लुगून, अपोलोनिया डाहांगा, आशिसन हपदगड़ा, लिदिया मुण्डरी, राबिनसन हपदगड़ा, मोहन सिंह ओड़ेया, राम मुण्डरी, कुंवारी मुण्डू, रजनी पुष्पा हेंब्रम, जादुराय मुण्डरी व लछुराम मुण्डरी शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही