Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चापाकल खराब होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र केनके पंचायत के विभिन्न गांव में ज्यादातर चापाकल खराब पड़े हैं. चापाकलों के खराब रहने से ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. गांव में लगभग छह महीने से चापाकल खराब पड़े हैं. ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन इस समस्या का किसी ने भी समाधान नहीं किया गया. इसे लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को समाजिक संगठन पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई व अन्य सदस्यों को जानकारी देकर पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-young-india-ke-bol-program-is-the-best-platform-for-youth-pritam-bankira/">चाईबासा

: “यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम युवाओं के लिए बेहतरीन मंच – प्रीतम बांकिरा

जल्द समाधान का दिया आश्वासन

इसकी जानकारी मिलने के बाद पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य गुरुचरण सामड, रामराई सामड, संतोष सिंहदेव, वीरसिंह हांसदा ने पंचायत के केनके व मोराडीह गांव पहुंचकर खराब पड़े चापाकलों को देखा. साथ ही इस दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खराब पड़े चापाकलों को ठीक कराया जाएगा, ताकि इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या दूर हो सकें. इस मौके पर स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही