Search

 
 
 

Chakradharpur : गुड़ासाई मैदान में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के गुड़ासाई मैदान में मंगलवार सुबह बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक सह समाजसेवी दयासागर केराई ने की. बैठक में पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना की. सामाजिक कार्यों के अलावे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्य से ग्रामीण काफी प्रभावित हुए हैं. समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई का हमेशा साथ देने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-prohibition-imposed-in-jagannathpur-subdivision-area-posters-of-leaders-removed-2/">Kiriburu

: जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगी निषेधाज्ञा, नेताओं का पोस्टर हटाया
समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है. शिक्षा से हमें नई जानकारी नए कौशल व नई सोच मिलती है. स्वयं शिक्षित होने के कारण वे इन चीजों को समझते हैं और क्षेत्र भ्रमण कर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर दे रहे हैं. मौके पर प्रधान जामुदा,मदन बोयपाई,राधे जामुदा, जुगसिंह बाँकिरा, रामराई बाँकिरा, रामसिंह जामुदा, रवि गोप, साधु चरण जोंको, जुरा जोंको, शाहिल बोदरा, नीमलाल कांडेयांग, सन्नी सामड, लक्ष्मण खंडाईत समेत पंचायत के विभिन्न गांव के महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-forum-delegation-met-bdo-of-kukdu/">Chandil

: कुकड़ू के बीडीओ से मिला मंच का प्रतिनिधिमंडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही