Search

 
 
 

Chakradharpur : मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुला रहने से सोनुआ में रेल फूट ओवर ब्रिज का पिलर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुला रहने से गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ रेलवे स्टेशन में रेल फूट ओवर ब्रिज का लोहे का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि हावड़ा- मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर की ओर से अप लाइन पर मनोहरपुर की ओर एक तेज रफ्तार एन बक्स एनपीएल नामक मालगाड़ी जा रही थी. इसी बीच गुरुवार सुबह लगभग 9 बजकर 57 मिनट पर जब मालगाड़ी सोनुआ रेलवे स्टेशन पहुंची तो मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुला होने व गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक को प्लेटफार्म संख्या तीन को जोड़ने वाली फूटओवर ब्रिज के पिलर में टकरा गई. इससे पिलर क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं फूटओवर ब्रिज को भी नुकसान पहुंचा. हालांकि फूटओवर ब्रिज गिरने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-12th-class-students-of-central-karimian-welcomed-the-junior/">Jamshedpur

: सेंट्रल करीमियां के 12वीं के छात्रों ने जूनियर का किया स्वागत
इधर इस घटना की सूचना चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के वरीय अधिकारी को दी गई. जिसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के डीईएन, आईआरडब्लू, पीडब्ल्यूआई समेत रेल के कई वरीय अधिकारी व रेलकर्मी सोनुआ स्टेशन पहुंचे. जिसके बाद क्षतिग्रस्त पिलर व फूटओवर ब्रिज को ठीक करने का कार्य प्रारंभ किया गया. सोनुआ रेलवे स्टेशन में अप व डाउन लाइन का मेन लाइन को बंद कर दिया गया है. ट्रेनों को लुप लाइन प्लेटफार्म संख्या एक व चार में ट्रेनों को धीमी रफ्तार से पार कराया गया. शाम पांच बजे तक मरम्मत का कार्य जारी था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही