Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कई स्थानों पर किया गया पौधरोपण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर के कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया. चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60वीं बटालियन मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विजोतो टीनी ने पौधों की देखरेख संबंधित दिशा-निर्देश दिये. साथ ही पॉलिथिन से होन वाले नुकसान के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधा हमारे पर्यावरण के लिए रक्षक के सामान है. हमें पेड़-पौधों की रक्षा करनी होगी. इस मौके पर सभी जवानों ने निकाई-गुड़ाई-सिंचाई कर श्रमदान किया. वहीं सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा जीवन ग्राम के रुप में गोईलकेरा के कुइड़ा गांव को गोद भी लिया गया. इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी सुनील खत्री, उप कमांडेंट जियाउल हक, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट गौरीशंकर ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सीएमपीडीआई">https://lagatar.in/cmd-administered-oath-on-environment-day-in-cmpdi/">सीएमपीडीआई

में पर्यावरण दिवस पर सीएमडी ने दिलाई शपथ
वहीं मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा चक्रधरपुर की साईं मोन्टेश्वरी स्कल परिसर में 40 पौधे लगाये गये. मौके पर मौजूद मारवाड़ी युवा मंच के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद भगेरिया ने स्कूल के भी विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष पांच-पांच पौधा लगाने व उसके बचाव का संकल्प दिलाया. इस मौके पर मंच के प्रमोद भगेरिया, भवानी मिश्रा, केशव मिश्रा, नरेश केडिया, प्रतीक साह, पियुष अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, आशीष भगेरिया, दीपक खिरवाल के अलावे स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-sdo-planted-saplings-on-world-environment-day/">मुसाबनी

: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ ने किया पौधरोपण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-PLANT-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं कराईकेला स्थित करंजो परिसर में एकल महिला समिति द्वारा पौधारोपण किया गया. मौके पर समिति की अध्यक्षा नीतू साहु ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर अवश्य रुप से एक पौधा लगाना चाहिए. इस अवसर पर पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जहां विद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर एकल महिला समिति की सुलभा शिंदे, ममता अग्रवाल, आशा साव, कुशा पूर्ति, वासुदेव तांती, प्रकाश महतो, रंजीत महतो के अलावे संस्थान से जुड़े अन्य लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-sdo-planted-saplings-on-world-environment-day/">मुसाबनी

: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ ने किया पौधरोपण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CP-PLANT-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसी तरह चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशुमन शर्मा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल परिसर में फलदालछायांदार पौधे लगाये. इस मौके पर पिरमल फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण बचाने संबंधित कई जानकारियां दी. इस अवसर पर अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही