Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : PLFI सदस्य की पीट पीटकर हत्या, कुबाडीह जंगल से शव बरामद

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के कुबाडीह जंगल से मंगलवार को पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान तिंतुस नायक के रूप में हुई है. मृतक तिंतुस मुरहू थाना क्षेत्र के इंदिपीड़ी गांव का रहने वाला था. शव की शिनाख्त उसके पिता महादेव नायक ने की, इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. शाम के पांच बजे मृतक का शव उसके गांव इंदिपीड़ी लाया गया. चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक का संबंध पीएलएफआई से था, वह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए लाका पाहन के दस्ते में था. वर्तमान में वह पीएलएफआई के लंबू के संपर्क में था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sanchali-chatterjee-finalist-of-gtv-program-saregama-mesmerized-by-classical-singing/">आदित्यपुर

: जीटीवी कार्यक्रम सारेगामा की फाइनलिस्ट संचाली जटर्जी ने शास्त्रीय गायन से किया मंत्रमुग्ध

अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनके पुत्र की हत्या में उसके साथियों का हाथ हो सकता है. उनके साथ हुए आपसी विवाद में  तिंतुस नायक की हत्या कर दी गई होगी. वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी है. युवक के सिर पर गगहरे जख्म के निशान मिले है. घटना स्थल से पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला हैं. हालाकि पुलिस के द्वारा काफी देर तक घटनास्थल के आसपास तलाशी भी ली गई. पुलिस ने संभावना जताई है कि युवक की हत्या अन्यत्र करने के बाद उसके शव को मुरहू की सीमा से सटे कुबाडीह जंगल में फेंक दिया गया था. मृतक युवक तिंतुस नायक के पिता महादेव नायक के बयान पर बंदगांव थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही