Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट एसडीओ ने घर-घर जाकर लिया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रीना हांसदा ने गुरुवार को चक्रधरपुर शहर के विभिन्न बूथ क्षेत्र में जाकर डोर-टू-डोर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो भी मौजूद थे. पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा ने बूथ संख्या 205 के ग्वालापट्टी, शीतला मंदिर रोड, सौदागर पट्टी, बूथ संख्या 203 के चांदमारी पहुंची और बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों को देखा. जिसमें पन्ना सत्यापन, पारिवारिक सूची मिलान, घरों के बाहर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के स्टीकर लगे हैं या नहीं इत्यादि की जांच की. साथ ही मतदाताओं से भी पूछताछ की. एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि मृत्यु हो जाने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटाना है. जिन परिवार के पास परिवार के सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं है, इसे लेकर जल्द ही शिविर लगाया जाएगा, लोग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे. इस दौरान उन्होंने मौजूद संबंधित बीएलओ को भी कई दिशा-निर्देश दिए. मौके पर एसडीओ कार्यालय निर्वाचन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर तापस डे के अलावे नगर परिषद के कर्मचारी पंकज राम रवि व संबंधित क्षेत्र के बीएलओ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-graduation-first-semester-examination-in-kolhan-university-from-friday-21-centers-made-for-21-thousand-candidates/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से, 21 हजार परीक्षार्थियों के लिए बनाये गये 21 केंद्र 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही