Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे हत्यारे पति रमेश सामड को चक्रधरपुर पुलिस ने गोइलेकरा थाना क्षेत्र के डेरवा से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. हत्यारा पति रमेश सामड पिछले एक महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसके खोजबीन में जुटी हुई थी. पुलिस ने उसके मोबाइल ट्रैकिंग कर डेरवा स्थित उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को अपनी पत्नी राज कुमारी सामड को वह मेला दिखाने के बहाने आदित्यपुर से चक्रधरपुर लेकर आया था, जहां मेला देखने के बाद पत्नी को पुसलोटा स्थित झाड़ियों में ले जाकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-children-made-various-artefacts-from-paper-and-clay/">नोवामुंडी

: बच्चों ने कागज व मिट्टी से बनाए विभिन्न कलाकृतियां

झगड़े के बाद पत्नी की कर दी हत्या

[caption id="attachment_429053" align="aligncenter" width="561"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ckp-murder-1.jpeg"

alt="" width="561" height="374" /> मृतका राज कुमारी सामड की फाइल फोटो[/caption] पुलिसिया पूछताछ में रमेश सामड ने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने के कारण उसने पत्नी राज कुमारी सामड को मौत के घाट उतार दिया. उसने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को चक्रधरपुर में जन्माष्टमी मेला घुमाने के बाद पत्नी को लेकर एक ई रिक्शा में सोनुआ रोड स्थित पदमपुर पहुंचा, जहां से पैदल चलते हुए दोनों पुसालोटा पहुंचे. यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसके बाद उसने पत्नी की गला दबाकर व पत्थर से कुचकर हत्या कर दी. उसने बताया की उसे शक भी था कि पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसी बात को लेकर विवाद हो गया था. मेला में उसने रासी का सेवन किया था, जिसके कारण वह नशे में था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-wrong-to-interview-outside-candidates-in-teacher-appointment-mla/">घाटशिला

: शिक्षक नियुक्ति में बाहर के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेना गलत – विधायक

झाड़ियों में 25 अगस्त को मिला था शव

महिला का शव चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पुसालोटा गांव के झाड़ियों से पुलिस ने 25 अगस्त की सुबह बरामद किया था. छह दिन बाद शव की पहचान मंझारी थाना के भरभरिया रोलाडीह गांव की राजकुमारी सामड के रूप में की गई थी. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था और पुलिस हत्यारे की खजीबीन में जुटी हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sangeeta-became-the-block-president-of-ajsu-womens-association-principal-secretary-lalita-mahto/">जमशेदपुर

: आजसू महिला संघ की प्रखंड अध्यक्ष बनी संगीता, प्रधान सचिव ललिता महतो

मृतका के भाई ने पति पर जताया था शक

शव की पहचान करने के लिए 30 अगस्त को चक्रधरपुर पहुंचे मृतका के भाई राज कुमार सिरका ने बताया था कि बहन के पति रमेश सामड ने तीन विवाह किया है, मेरी बहन दूसरे नंबर पर थी, वह हमेशा मेरी बहन को जान से मारने की धमकी देता था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही