Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लॉटरी विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर में फल फूल रहे लॉटरी के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. लगातार छापेमारी कर लॉटरी विक्रेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने चक्रधरपुर के गैलन भट्टी निवासी लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि गैलन भट्टी निवासी विकास कुमार साह अवैध तरीके से लॉटरी की खरीद-बिक्री करता था. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रविवार शाम चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत विकास कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि लॉटरी की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जो भी लॉटरी का अवैध कारोबार कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-five-day-football-tournament-concluded-in-gunabasa-danger-zone-won-the-title/">चाईबासा

: गुनाबासा में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, डेंजर जोन ने जीता खिताब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही