Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर में हो रहे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है. पुलिस ने पकड़े गये युवकों के पास से एक देशी कट्टा, एक लाख 70 हजार रुपये नगद व एक किलो 856 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इसकी जानकारी रविवार को चक्रधरपुर थाना में पोड़ाहाट अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर 25 फरवरी की देर रात चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली. इसके बाद छापेमारी दल का गठन किया गया. [caption id="attachment_566238" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CKP-Arrast-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पकड़े गये युवकों के पास से बरामद नगद, देशी कट्टा व गांजा.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cctv-footage-surfaced-in-golmuri-firing-case-three-in-custody-2/">जमशेदपुर

: गोलमुरी फायरिंग मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, तीन हिरासत में

मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के मामले में लगातार की जा रही है छापामारी

छापेमारी दल ने गांजा के साथ चक्रधरपुर के गैंगखोली से 19 वर्षीय सुरज बानरा उर्फ करिया को गिरफ्तार किया. उसके निशानदेही पर पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या आठ कुंभा टोली से 27 वर्षीय गंझू मुंडा, टोकलो रोड निवासी 22 वर्षीय सागर राम उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवकों के पास से एक देशी कट्टा, एक लाख 70 हजार रुपये नगद व कुल 1 किलो 856 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के मामले में लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के साथ-साथ चक्रधरपुर थाना के अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-cyclist-seriously-injured-after-being-hit-by-a-truck/">कोडरमा

: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री भी करते थे पकड़े गये युवक

प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शहर में मादक पदार्थ गांजा के साथ-साथ इन दिनों ब्राउन शुगर की भी खरीद-बिक्री की सूचना मिल रही है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये तीनों युवक ब्राउन शुगर भी खरीद-बिक्री करते थे. ब्राउन शुगर की बिक्री से ही इन्होंने पैसे भी कमाये हैं. वहीं गंझू मुंडा व सूरज बानरा पूर्व में भी चोरी एवं छिनतई के मामले में जेल जा चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही