Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जोमरो गांव में वृद्ध दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना के सुदूरवर्ती क्षेत्र जोमरो गांव के गुटूसाई टोला में रविवार रात हुए वृद्ध दंपत्ति के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले को लेकर मंगलवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने चक्रधरपुर थाना में प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता के दौरान चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिएशन भी मौजूद थे. इस संबंध में डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वृद्ध दंपत्ति की हत्या की गई है.  हत्या में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मामले की जांच चल रही है. साथ ही हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-vorat-couple-injured-after-dog-entered-their-bike/">घाटशिला

: बाइक में कुत्ता के घुसने से वोराट दंपत्ति घायल

अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

डीएसपी ने बताया कि जोमरो गांव में रविवार रात 60 वर्षीय वृद्ध सकारी दिग्गी व उसकी पत्नी 52 वर्षीय बादगी कुई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था. जांच पड़ताल के दौरान पूछताछ के लिए शक के आधार पर गांव के ही देवा दिग्गी को पुलिस ने हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान देवा दिग्गी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही इस हत्याकांड को अंजाम देने में उसके सहयोगी विशाल सरदार को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दाउली व कुदाल को बरामद कर लिया. एसपी ने कहा कि पूछताछ के आधार पर हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-complainant-reached-janata-darbar-with-problems-of-pension-housing-ration-land-dispute/">गढ़वा

: जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशन, जमीन विवाद की समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी 
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही