Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अफीम की खेती के खिलाफ नकटी बाजार में पुलिस का जागरूकता अभियान

 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : अफीम की खेती के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है. कराइकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने नकटी हाट-बाजार में जागरूकता अभियान चलाया. थाना प्रभारी ने बाजार आए ग्रामीणों से कहा कि अफीम की खेती एक अपराध है. इसके दंडात्मक प्रावधानों की भी जानकारी दी. कहा कि अफीम की खेती से मिट्टी की उर्वरकता खत्म होती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं अफीम की खेती की जानकारी मिले, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-theft-in-three-houses-of-tiruldih-police-engaged-in-investigation/">Chandil

: तिरुलडीह के तीन घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही