Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सोनुवा के झुम्पुरा बाजार से भाकपा माओवादी को पुलिस ने पकड़ा

 
Chakradharpur : सोमवार को वरीय पुलिस पदाधिकारी को विभिन्न स्रोतों से आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य दिलबर उर्फ चौकोय सुण्डी उर्फ जीतेन सुण्डी, उम्र करीब 20 वर्ष, पे.- स्व. काण्डे सुण्डी, ग्राम-केड़ाबीर, टोला- स्कूल टोला, थाना-सोनुवा, जिला प. सिंहभूम चाईबासा अपने दोस्तों के साथ सोनुवा के झुम्पुरा बाजार के आस-पास घूम रहा हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-central-president-of-bjp-st-morcha-paid-tribute-to-laxman-giluva-by-visiting-janta-village/">चक्रधरपुर

: जान्टा गांव जाकर भाजपा एसटी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने दी लक्ष्मण गिलुवा को श्रद्धांजलि

कई थानों का नामजद अभियुक्त है दिलबर उर्फ चौकोय

इस आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक सोनुवा अंचल के नेतृत्व में एक टीम सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया. झुम्पुरा बाजार के पास से दिलबर उर्फ चौकोय सुण्डी उर्फ जीतेन सुण्डी को सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर विधिवत सोनुवा धाना काण्ड संख्या- 09/2021के तहत गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है. उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई काण्ड दर्ज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही