Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सीआरपीएफ कैंप में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया पुलिस स्मृति दिवस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के मुख्यालय आसनतलिया में शुक्रवार को शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया. बताया गया कि आज ही के दिन 1959 में भारत-चीन सीमा पर हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था. जिसका भारतीय टुकड़ी ने उप निरीक्षक करम सिंह के नेतृत्व में डटकर सामना किया गया था. इस युद्ध में सीआरपीएफ के 10 बहादुर जवान शहीद हो गये थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/CKP-CRPF-POLICE-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-intensifies-to-include-the-name-of-gono-pingua-in-the-list-of-freedom-fighters-of-jharkhand/">चाईबासा

: गोनो पिंगुआ का नाम झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी की सूची में शामिल करने की मांग तेज
विश्व इतिहास में सीमाओं पर पुलिस बल का यह सर्वोच्च बलिदान था, जिसे सभी केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों द्वारा 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है. इस अवसर पर 60वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही सम्मान गार्ड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विजोटो टीनी, उप कमांडेंट जियाउल हक एवं अनिल कुमार निरीक्षक वसुधरण, उप निरीक्षक कुशल कुमार नाथ, सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण के साथ बटालियन के कार्मिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही