Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नकली विदेशी शराब निर्माण का पुलिस ने किया खुलासा

 
  • छापामारी में विदेशी शराब की बोतलें, स्टीकर बरामद
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब का निर्माण हो रहा है. खास बात यह है कि इन नकली शराब बनाने में विदेशी शराब दुकान के लाइसेंसी दुकानदार व विक्रेता ही शामिल है. चक्रधरपुर पुलिस ने रविवार सुबह शहर में नकली विदेशी शराब निर्माण कार्य को लेकर कार्रवाई की. पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारस राणा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में बड़े खेप में नकली शराब निर्माण के लिए विभिन्न शराब कंपनी की बोतलें, शराब निर्माण संबंधित सामग्री, शराब, स्टीकर, लाइसेंस संबंधित स्टीकर इत्यादि बरामद किए. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/women-voters-are-more-in-tribal-seats-yet-everyone-is-negligent-in-giving-tickets/">आदिवासी

सीटों पर महिला वोटर अधिक, फिर भी टिकट देने में सबने की कोताही
[caption id="attachment_869950" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Sharab-Stiker.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शराब के स्टीकर.[/caption] गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के बगल स्थित हरिजन बस्ती के समीप एक घर में छापेमारी की गई. स्व. रघुनाथ साव नामक व्यक्ति के इस घर में रांची चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित सोनुवा बस स्टैंड के समीप शराब दुकान में काम करने वाले दुकानदार का कर्मचारी रहते थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में ही बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-recovery-of-eight-rupees-per-ton-in-the-name-of-coal-lifting-in-amrapali-coal-project-of-chatra/">EXCLUSIVE

: चतरा के आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला उठाव के नाम पर प्रति टन आठ रुपये की वसूली
इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की.वहीं नकली शराब निर्माण करने वाले पांच लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं भारी पैमाने पर बरामद किया गए विदेशी नकली शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाले सामान को जब्त कर थाने ले गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल में जुड़ गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही