Search

 
 
 

चक्रधरपुर: अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस रही अलर्ट

 
CHAKRADHARPUR: देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन एवं बंद को लेकर चक्रधरपुर में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा. रविवार को संभावित बंदी के मद्देनजर सुबह से ही चक्रधरपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल एवं पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहे. पुलिस ने भ्रमणशील रहकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी. इसे भी पढ़ें: 23">https://lagatar.in/on-june-23-the-people-will-overthrow-the-inactive-and-ineffective-government-it-will-start-from-mandar-raghuvar-das/">23

जून को जनता निष्क्रिय और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी, मांडर से होगी इसकी शुरुआत : रघुवर दास

रेलवे क्षेत्र में भी गश्त 

लोगों की आवाजाही एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई. चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहे पवन चौक, मुख्य मार्ग समेत व्यस्ततम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. जगह-जगह पुलिस बल के जवान तैनात रहे. वहीं चक्रधरपुर थाना पुलिस ने रेलवे क्षेत्र में भी गश्त कर विधि व्यवस्था की निगरानी की. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-candidates-held-a-meeting-against-agneepath-scheme-placed-a-three-point-demand/">चक्रधरपुर:

अभ्यर्थियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में की बैठक, रखी तीन सूत्री मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही